धरना प्रदर्शन : दीपक दुबे आत्महत्या कांड ले रहा नया मोड़, दीपक दूबे के घर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष।

धरना प्रदर्शन : दीपक दुबे आत्महत्या कांड ले रहा नया मोड़, दीपक दूबे के घर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी दीपक दुबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। लोग सदमें से निकल ही नही पाए थे कि तभी सोशल मीडिया पर एक और धमकी भरा कॉल वायरल होने लगा जिसमें ये सुना जा सकता है कि मेरी ही प्रताणना से दीपक दुबे ने गोली मारी है तुम्हारे साथ भी ऐसे ही होगा।
बताते चलें कि यह कॉल दीवानी के एक वकील एवं उसकी महिला मित्र का था दोनों ने यह स्वीकार करते हुए धमकी दिया कि उसने ही फर्जी मुकदमे में फसाकर दीपक दुबे को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। ऑडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि आडियो की सत्यता की बात न्यूज़ पुष्ट नही करता है।
यह पुलिस के जांच का विषय है। लेकिन दीपक दुबे के द्वारा इतनी आसानी से आत्महत्या किये जाने की बात परिजन, ग्रामीण दोस्त और करीब से जानने वालों के गले नही उतर रही है। वकील के द्वारा दीपक दुबे को आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराने वाले आडियो ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। इसी बात को लेकर दीपक के परिजन समेत उनके जानने वाले लोग आहत व अत्यंत आक्रोशित है। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग दीपक दूबे के घर पहुँच उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गमगीन बूढ़े मां बाप को ढांढस बंधाया तथा उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

● नीचे क्लिक करें और इसे भी पढ़ें.

वायरल ऑडियो एवं ख़बर के अनुसार यह फ़ोन दीवानी अधिवक्ता के द्वारा मृतक दीपक दुबे के ही गांव के रहने वाले सुनील मिश्रा के पास किया गया था। आरोप है कि अधिवक्ता ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसकी जानकारी सभी को हुई, सुनील मिश्रा ने ब्राम्हण समाज को आगे आकर मदद करने की गुहार लगाई थी। जिस पर उन्होंने सुनील मिश्रा के घर पहुच उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को संगठित होने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष की कार्यवाही से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने खुटहन चौराहे पर चक्का जाम करते हुए धरना दे दिया।
मौके पर प्रवीण मिश्रा प्रदेश प्रभारी, अमित पाण्डेय प्रदेश मीडिया प्रभारी, डा. अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, श्याम जी महाराज, वेद प्रकाश शुक्ला, धनंजय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, जीतेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र दुबे, सुनील मिश्रा, दिनेश शुक्ला, सर्वेश पाठक, श्याम मिश्र, अरविंद मिश्र, सुमित उपाध्याय, पंकज शुक्ला, संजय दुबे, पंकज मणि तिवारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र डा. महेश मिश्रा, अरुण दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


● धरना प्रदर्शन में पहुँच अधिकारियों ने दिया कार्यवाही का आश्वासन, जाने क्या कहा ?
धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह व थानाध्यक्ष के.के. चौबे के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने कहा कि कॉल डिटेल्स निकाले व ऑडियो की जांच कराई जा रही है धमकी दिए जाने पर तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। सच्चाई सामने आने पर दीपक दुबे प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी।


-
Previous Post Next Post
ads

 ------- इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال