Maharajganj News: फेसबुक पर लाइव आकर प्रेमी ने काट लिया गला, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से था नाराज

Maharajganj News: फेसबुक पर लाइव आकर प्रेमी ने काट लिया गला, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से था नाराज

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

प्यार में धोखा मिलने के बाद सिरफिरे आशिक ने गैलेंडर से अपना गला काट लिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़के ने मंगलवार को फेसबुक Live पर आकर भयावह वारदात को अंजाम दिया।
यह दिल दहला देने वाला घटना हैदराबाद का है, लेकिन युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का रहने वाला है। खबर मिलते ही परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।
परिजनों ने बताया कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद लड़के ने यह कदम उठाया। पहले तो ये जानकारी सामने आई थी कि दोनों की शादी 30 नवंबर को होनी थी।

● Facebook Live आकर दोस्तों को किया आखिरी सलाम-
तस्वीरों के माध्यम से यह देखा जा सकता है कि FACEBOOK LIVE में शैलेश कमरे में बैठा नजर आ रहा है। वह लड़की से अपने गिले शिकवे कह रहा है। इसके बाद दोस्तों को आखिरी सलाम कहकर गैलेंडर से गला काट लेता है। वह कुछ क्षण बैठा रहा और गले से खून बहता रहा। बताते चलें कि 2.51 सेकंड के बाद फेसबुक LIVE बंद हो जाता है। फेसबुक लाइव वीडियो में शैलेश ने 2 मिनट तक अपनी बात कही।

◆ फेसबुक लाइव पर आकर लोगों से शैलेश ने प्रेमिका के बारे में क्या कहा - ?
फेसबुक लाइव पर होकर शैलेश ने लोगों से कहा कि 'भाई फेसबुक पर हमने उसकी फोटो डाली है और नंबर भी डाला है। उसकी शादी न होने देना। जैसे हमारी न हो पाई तो आप से गुजारिश है कि उसकी भी न हो। अब कभी मुलाकात नहीं हो पाएगी।
आगे उसने कहा कि भाई प्यार किए थे खिलवाड़ नहीं किए थे। पिछले मंगलवार से आज एक हफ्ता हो गया। पहले बातचीत होती थी। आज सुबह फोन कर वह गाली दे रही थी। कह रही थी कि हमारे पास होते तो तुम्हें जहर देकर मार देती। ठीक है हम खुद मर जा रहे हैं। सभी लोग इसको शेयर कर दो ताकि उसकी शादी भी न हो पाए।'

◆ शैलेश की हालत गंभीर, हॉस्पिटल में है एडमिट-
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शैलेश को LIVE देखा तो उन्होंने उसके परिजनों को खबर दी। परिजनों ने तुरंत ही हैदराबाद में अपने परिचितों को फोन किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शैलेश को अस्पताल में एडमिट किया। परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। गांव वालों के मुताबिक, डॉक्टर कह रहे हैं कि शैलेश बच भी जाएगा तो बोलने में दिक्कत होगी, शायद वह कभी अब बोल भी ना पाए।
◆ लड़की को लेकर फेसबुक पर किए गए पोस्ट-
शैलेश के फेसबुक पर 25 अक्टूबर को इंडिया की पाकिस्तान पर जीत का पोस्ट है। इसके बाद से ही उसने लड़की की बेवफाई को लेकर भी पोस्ट किए हैं। उसके डिप्रेशन की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने लड़की के नंबर के साथ उसकी फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी।
◆ रेलवे ट्रैक पर पहुंच आत्महत्या करने का बनाया था मन-

इतना सब कुछ होने के बाद सोमवार को शैलेश दोपहर में रेलवे ट्रैक पर भी पहुंचा था। वहां उसने फेसबुक लाइव किया था। लेकिन किसी वजह से लाइव बंद कर दिया था। वहाँ के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि वह वहां भी आत्महत्या करने गया हो। लेकिन उसका मन बदल गया हो। उसने लड़की के नाम का टैटू भी हाथ में बनवा रखा है।
◆ लड़की से तय हो गई थी शादी-
शैलेश के छोटे भाई कमलेश ने बताया की परिवार में हम तीन भाई हैं। बड़े विमलेश इस समय हैदराबाद गए हैं। शैलेश और उसकी मंगेतर में किस बात पर लड़ाई-झगड़ा हुआ यह हमें नहीं पता है। अभी हम सभी लोग उसके इलाज के लिए खर्च होने वाले रुपए के इंतजाम में लगे हुए हैं।

◆ घरवाले जेवर बेचकर युवक का इलाज कराने में जुटे-
घटना हो जाने के बाद हॉस्पिटल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है बताते चलें कि गांव में शैलेश के परिजन उसके इलाज को लेकर परेशान हैं। शैलेश की मां अपने गहने जेवर बेचने के लिए घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि शैलेश के इलाज में रुपए ज्यादा खर्च हो रहे हैं। इसलिए अपने जेवर बेचकर उसे रुपए भेजने हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के घरवालों से बातचीत नहीं हो पा रही है।



-
Previous Post Next Post
ads

 ------- इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال