न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिन में किसी बात को लेकर स्वजनों से कहा सुनी के बाद युवा नेता ने खुद को घर के कमरे में बंद कर अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
बताते चलें कि इस हादसे की जानकारी तब हुई जब धमाके की आवाज कमरे की तरफ से सुनाई दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़के की हालत देख सभी आवाक रह गये। सीने पर खुद से दागी गई गोली उसके शरीर को छलनी कर दिया था। आनन फानन में उसे सीएससी बदलापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची खुटहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक दूबे पुत्र बब्लू गत जिला पंचायत चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे थे। फिलहाल उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। महीनों पूर्व वे बड़ोदरा शहर चले गए थे। जहां से तीन दिनों पूर्व वापस घर लौटे थे। उनके द्वारा अचानक ऐसा आत्मघाती कदम उठाए जाने से सभी हतप्रभ हैं। दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह नेतागिरी में लगा हुआ था। छोटा भाई रौनक हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। उसकी मौत से पिता और माता अंजू दूबे तथा बहन खुशबू और उसके छोटे भाई का रोते रोते बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें-
Tags
जौनपुर न्यूज़
-