न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट -@दिलीप कुमार विश्वकर्मा बदलापुर जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर के स्थानीय तहसील में अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेन्द्र तिवारी 32मतों से विजयी घोषित किये गए। वहीं महामंत्री पद के उम्मीदवार विष्णु दत्त शुक्ल 02 मतों से विजयी हुए।
बताते चलें कि अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए योगेश त्रिगुणायत, प्रदीप कुमार सिंह, राम प्यारे उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्मीदवार रहें, तो महामंत्री पद के लिये विष्णुदत्त शुक्ल, राज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह व खेतालचंद यादव रहे, अन्य पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये श्रीकांत मिश्र, संयुक्त मंत्री- लाल चंद, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, कनिष्ठउपाध्यक्ष संजय मिश्र निर्विरोध चुने गये। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें- ● Azamgarh : दोनों सगे भाई-बहन का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर एक साथ हुआ चयन, क्षेत्र में हर्ष।