मृतक नव युवक शोलू चौधरी (न्यूज़ अब तक आपके साथ) फ़ाइल फ़ोटो
न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@दिलीप कुमार यादव खुटहन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार 30 जनवरी को 22 वर्षीय नव युवक का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला, ख़बर लगते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत ही उपचार के लिए शाहगंज हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन उसके शव को घर ले आये। घटना की सूचना पुलिस को न देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक बच्चे के पिता का कहना था कि उसे कुछ मानसिक बीमारी थी।
पूरा मामला पनौली गांव का है जहाँ 22 वर्षीय शोलू वर्मा पुत्र विनोद वर्मा का है जिसकी पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताते चलें कि विनोद वर्मा अपने पैतृक घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में पोखरा खोदवाकर उसमें मछली पालन करते है। वहीं बगल में मुर्गीफार्म भी चलाते हैं, पास में बने दो कमरे रिहायशी भी बने हुए है जिसमें रहा करते थे। शोलू भी अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाता था। सोमवार की सुबह शोलू पोखरे की तरफ गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन उसे बुलाने लगे जवाब ने मिलने पर इधर उधर खोजते हुए पोखरे पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह पानी में औंधे मुंह पड़ा था। बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
1 टिप्पणियाँ