न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र ईशापुर के एक निजी कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 7 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जागरण पहल संस्था के संयुक्त तत्वाधान एवं बीसीएम दीपेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में स्वच्छता प्रहरियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।स्वच्छता प्रहरियों का प्रशिक्षण रेकिट इंडिया और जागरण पहल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल का सफल संचालन किया जा रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल की स्वयंसेवी महिलाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में तैयार करने हेतु प्रशिक्षित लीड स्वच्छता प्रहरी के माध्यम से चयनित अलग अलग 10 से 15 गांव की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। दस्त प्रबंधन हेतु WHO 07 सूत्र के बारे में महिलाओ को विस्तारपूर्वक प्रशक्षित किया गया। लीड महिला प्रशिक्षक ने विभिन्न गतिविधियों को करते हुए लोगों का अभिमुखीकरण किया। स्पंज के माध्यम से बच्चो में होने वाले निर्जलीकरण को समझाया गया और हाथ धोने के सात चरणों को भी रोचक तरीके से सिखाया गया। सभी 07 बिंदुओं पर अलग अलग गतिविधियां की गई। सभी महिलाओं ने स्वच्छता संकल्प प्रपत्र पर सामूहिक हस्ताक्षर किया और स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया गया।
जिला समन्वयक विशाल सिंह एवं तिलक स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज अमावा खुर्द के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के संरक्षक आरपी सिंह व प्रबंधक देवेश सिंह के हाथों प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शौचालय प्रयोग करने के लाभ, टीकाकरण और स्तनपान के बारे में जागरूक किया गया। जिला समन्वयक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डायरिया को जड़ से समाप्त करने में जागरूकता अभियान के तहत जागरण पहल संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
0 टिप्पणियाँ