Azamgarh : गौशाला में चारा के अभाव में तड़प- तड़प कर मर गई 04 गोवंश अन्य का नम्बर, 8 लाख का चारा हवा हवाई।

Azamgarh : गौशाला में चारा के अभाव में तड़प- तड़प कर मर गई 04 गोवंश अन्य का नम्बर, 8 लाख का चारा हवा हवाई।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@मूलचंद यादव आज़मगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की विकास खण्ड जहानागंज के ग्राम सभा किशुनपुर में बने गौशाला में गायों की लगातार मौत की सूचना मिलने की शिकायत पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को वहाँ के कर्मियों द्वारा पहले रोक दिया गया है। और अंदर जाने के लिए पास मांगी गई, उन्होंने कहा कि बिना पास लिए अंदर नही जा सकते है। पत्रकारों ने जब इसकी पुष्टि के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने भी अंदर जाने से मना कर दिया। विवश होकर पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी सदर से पूछा तो उन्होंने बताया कि पास जैसी कोई बात नही है।


बड़ी मशक्कत के बाद पत्रकारों को अंदर प्रवेश मिला अंदर जाते ही मंजर देख लोग आवाक रह गए गायों की ऐसी दुर्दशा पहले कभी नही हुई। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी सही पाई गईं यहाँ 04 गायों की मृत शरीर मिली जिसे खुले में ही रखा गया था। यहाँ का मंजर देख हर कोई अंदाजा लगा सकता हैं कि यहाँ की गायें कैसे रहती होंगीं। यहाँ एक पर एक गायें कसी हुई है। गौशाला में चारा व पानी के अभाव में गायें तड़प तड़प कर दम तोड़ दे रहीं है। इसी तरह ही चारों गायों की मौत हुई है। इस कपकपाती ठंड के मौसम में गौवंश को रहने की उचित व्यवस्था नही की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले गई गायें ठंड की वजह से मर गई थीं।
उपजिलाधिकारी सदर ने पत्रकारों से बताया कि 08 लाख रुपये चारा के लिए आया था। गायों की संख्या के हिसाब से चारा भी नही देखने को नही मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चारा घोटाला किया जा रहा है। इन सभी कारणों का जिम्मेदार सिर्फ सरकार है।
सरकार के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार है। यहाँ के ब्लॉक अधिकारी कर्मचारी गायों के चारों के पैसे निगल जा रहें है। सभी मिलकर सरकार को बदनाम करने में कोर कसर भी नही छोड़ रहें है। इसके पहले स्थानीय लोगों ने बताया कि जिंदे ही अधमरी गायों को आवारा कुत्ते खा रहे थे।
इतना ही नही आवास व शौचालय में भी पात्रों को न देकर अपात्रों को दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन सब पैसे का खेल है पात्र हो या अपात्र जो पैसा देगा उसी को आवास मिलेगा।


-
Previous Post Next Post
ads

 ------- इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال