Azamgarh news : चाकुओं के ताबड़तोड़ हमले से किशोर हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफ़र, मामला दर्ज।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@अशोक कुमार यादव आज़मगढ़

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ ज़िले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक, कटात गांव में रविवार की रात्रि भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार 06 बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़ कर किशोर को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तुरंत ही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना (16) पुत्र मानिक राज यादव का है, कि उक्त युवक रविवार की रात अपने घर पर मौजूद था, की देर रात तीन बाइक सवार आधा दर्जन भर बदमाश घर पर चढ़ आए और मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया। चाकू लगने से घायल मुन्ना लहुलुहान होकर वहीं बेहोश होकर गिर गया। बेहोश होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों को सूचना हुई, उधर सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किये। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

न्यूज़ अब तक

Jaunpur news : पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज पुलिस कर रही जांच पड़ताल।