Azamgarh news : मड़हे के पास आग जलाना पड़ा महंगा, बैल बुरी तरह से झुलसा।

Azamgarh news : मड़हे के पास आग जलाना पड़ा महंगा, बैल बुरी तरह से झुलसा।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- @अशोक कुमार यादव आज़मगढ़

आजमगढ़ में रात्रि करीब 12 बजे मड़हे में अचानक आग लगने से मवेशी घायल हो गए, जिसमे एक बैल बुरी तरह से झुलस गया। बताते चलें की उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गम्भरी में बिरजू गौतम के मंडई में 06 अप्रैल की रात्रि करीब 12 बजे मड़हे के बाहर मच्छर से बचने के लिए आग जलाया गया था। रात्रि में हवा चलने से आग फैल गया जिसकी वजह से मड़हे में आग लग गया। मड़हे में कई जानवर बांधे गए थे, जिसमें बधा एक बैल बुरी तरह से झुलस गया। आग लगने की सुचना होते ही आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और कुछ जानवरों को सहीं सलामत निकाल लिए। बताते चलें की एकाएक आग लग जाने से घर में कोहराम मच गया, ग्राम  प्रधान प्रदीप ने कहा की पीड़ित का हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर लेखपाल को सूचित कर दिया है।


-
Previous Post Next Post
ads

 ------- इसे भी पढ़ें-------



       

    نموذج الاتصال