Shahganj news : समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को मिला व्यापारियों का साथ, समर्थन में लोग।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रत्याशियों का जोर शोर से प्रचार-प्रसार चल रहा है। नगर पालिका परिषद शाहगंज के समाजवादी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह बंटी की पत्नी रचना सिंह चुनाव प्रचार में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ देती हुई दिखाई पड़ रही है, अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रही हैं। दोनों पति-पत्नी के साथ क्षेत्र की जनता भी चल रही है. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राम चंद्र जी की जैसी सेवा हनुमान जी ने की थी, उसी तरह से मैं जनता कि सेवा करना चाहता हूं. मुझे जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। वही रचना सिंह क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं। वही व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
रचना सिंह ने आज वार्ड नंबर 19, 10, 14 में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया गया। जिसमें सुभाष अग्रहरी संतोष अग्रहरी, संतोष जायसवाल, चंदन मोदनवाल,जगदीश मोदनवाल, रजनीश मोदनवाल,ओम प्रकाश अग्रहरी, जयप्रकाश अग्रहरी, रवि प्रजापति, शुभम अग्रहरि, फरहान अख्तर, सनी साहू, ईश्वर बिहारी, सुभाष मोदनवाल, दुर्गा प्रसाद, आदि मौजूद रहे।