REG. No- UP-38-0008143


NEET PG : जौनपुर के लाल ने 3 लाख MBBS डॉक्टरों की परीक्षा में बैठकर बनाया अपना स्थान,जिले का नाम किया रोशन

खुटहन, जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के ग्राम कोकना पिलकिछा निवासी डॉ. विकास गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता ने NEET PG की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. विकास गुप्ता ने NEET PG में 5224वीं रैंक हासिल की और 531 अंक प्राप्त किए। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

डॉ. विकास गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा महादेव लाल शिक्षण संस्थान, कोकना खुटहन से हुई, जहां से उन्होंने कक्षा 10वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2018 में उन्होंने मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से MBBS की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे इसी मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के पद पर रहकर चिकित्सा क्षेत्र में लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे।

चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद डॉ. विकास गुप्ता ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए NEET PG परीक्षा में सफलता हासिल की। बताया गया कि इस परीक्षा में करीब तीन लाख MBBS डॉक्टरों ने हिस्सा लेकर अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें डॉ. विकास गुप्ता ने 5224वीं रैंक और 531 अंक प्राप्त किए।

अपनी सफलता को लेकर डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने NEET PG की तैयारी के लिए कुल दो वर्ष का समय दिया। इसमें एक वर्ष उन्होंने सेल्फ स्टडी के माध्यम से तैयारी की, जबकि दूसरे वर्ष ऑनलाइन कोचिंग संस्थान से पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति निरंतरता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. विकास गुप्ता का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। उनकी पत्नी शालू भी MBBS डॉक्टर हैं। डॉ. विकास ने अपनी सफलता में पत्नी के योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तैयारी के दौरान शालू ने उनका लगातार सहयोग और उत्साहवर्धन किया।

डॉ. विकास गुप्ता का लक्ष्य आगे रेडियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना है। उनका कहना है कि चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर विशेषज्ञता हासिल कर वे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहते हैं।

डॉ. विकास गुप्ता दो भाइयों और दो बहनों में हैं। उनके पिता शिव कुमार गुप्ता मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

डॉ. विकास गुप्ता की सफलता पर बधाई देने वालों में ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश कुमार यादव, सुभाष गुप्ता, राम सागर, दिनेश गुप्ता व्यापार मंडल उपाध्यक्ष, राम अचल साहू, अच्छे लाल गुप्ता संकट मोचन परिवार, पंकज गुप्ता भाजपा नेता, विजय बहादुर यादव, महेंद्र प्रताप यादव, चंद्र यादव तथा सुशील गुप्ता गुप्ता मेडिकल स्टोर सहित क्षेत्र के अनेक लोग शामिल रहे। सभी ने डॉ. विकास गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status