Jaunpur news : यूपी में विकास के क्षेत्र में अगर कोई जिले का नाम लेगा तो वो जौनपुर का होगा- राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश-प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@लक्ष्मण कुमार चौधरी
जौनपुर न्यूज़ :  समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह भले ही पार्टी के कार्य से दिल्ली गए है लेकिन जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे जितना है इसकी रणनीति पर ज्यादा जोर दिए है। दिल्ली में मौजूद अशोक सिंह जौनपुर के अपने बूथ स्तर के  कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल तरीके से मीटिंग किये। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वैसे तो हमारी पार्टी का उद्देश्य ही समाज में विकास करना है, इसी लिए हमने पार्टी का नाम समाज विकास क्रांति रखा लेकिन जौनपुर हमारी मातृभूमि है। अतः जौनपुर में विकास का इतना काम करना है की पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अगर कोई जिला जाना जाए तो वो जौनपुर ही हो। उन्होंने कहा कि जौनपुर आज विश्व विख्यात है, बावजूद इसके विकास की गति धीमी है,जनता ने भरोसा किया तो उनके भरेसो को साकार करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर तक अपनी पार्टी के संकल्प पत्र को पहुंचाने को कहा।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال