Jaunpur news : हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है -अशोक सिंह


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ :  मैं आपका सेवक हूं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जौनपुर की जनता को कभी भी मुझसे शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मैं 24 घंटे क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहूंगा। सांसद बनने के बाद जनता का घर ही मेरा घर होगा। हर मतदाता मेरे परिवार का सदस्य है। उक्त बाते‌ आज समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान जौनपुर की जनता से कहा।
आपको बता दें कि समाज विकास क्रांती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर का सांसद बनने के बाद जनपद जौनपुर को विकास की नई राह पर ले जाउंगा। मुंबई के तर्ज पर जौनपुर का विकास करूंगा ।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के सादगी से काफी प्रभावित हो रही है।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال