Jaunpur news : एक बार फिर साबित होगा कि, पति की क़ामयाबी के पीछे एक औरत का है हाथ, अब पत्नी चुनाव प्रचार-प्रसार में उतरीं।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में चार चांद लगाने उनकी पत्नी भी अब चुनाव प्रचार में उतर गई है। अशोक सिंह की पत्नी ने शाहगंज के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मेरे पति की लोकप्रियता से बेहद डरे हुए है, इस लिए मेरे पति को बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शाहगंज क्षेत्र में कई जगहों पर जाकर जनसंपर्क भी किया और लोगो से अपन पति अशोक सिंह के लिए वोट देने की अपील की। वही जिला मुख्यालय पर अशोक सिंह ने आज पत्रकार वार्ता की उन्होंने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता इस बार जरूर देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका गया साथ ही परेशान किया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे, उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं, भगवान राम का वंशज हूं और लोगों की तरह कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। श्रीसिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है। बता दे की गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर टीडी कालेज रोड को इमरजेंसी के लिए रखा गया था। इसी रोड पर अशोक सिंह का केंद्रीय कार्यालय है। कार्यालय के बाहर गाड़िया खड़ी थी और गाड़ियों को पुलिस प्रशासन हटवाना चाहती थी जिसका विरोध करते हुए अशोक सिंह कार्यालय के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें घसीटते हुए गाड़ी में लादकर थाने ले गई थी। जिसके बाद अशोक सिंह और उनके कार्यकर्ता बहुत आहत हुए और चुनाव आयोग को कोसते नजर आए।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال