Jaunpur news : भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर के उमरीकला गांव में लोगों से मांगा आशीर्वाद।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ :  लोकसभा चुनाव को अब महज 15 दिन बाकी है, बता दें कि 25 मई को जौनपुर जिले में छठवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। चाहे भाजपा प्रत्याशी हो या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी या फिर बसपा प्रत्याशी, सभी जनसंपर्क अभियान को जोर देकर जनता के दिलों तक पहुंचना चाह रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर से अपना भाग्य आजमा रहे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भी बड़ी ही तेजी से जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अशोक सिंह ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले बदलापुर विधानसभा के उमरी कला गांव में जनसंपर्क कर ब्राह्मण वोटरों को साधने का काम किया। 
उमरी कला गांव में अशोक सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि अशोक सिंह भाजपा के प्रत्याशी के लिए नई चुनौती बनकर खड़े हैं। चर्चा यह भी है कि धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने से नाराज ठाकुरों का समर्थन तो अशोक सिंह को मिल ही रहा है और अब ब्राह्मणों का समर्थन मिलने से चुनावी लड़ाई दिलचस्प बन गई है।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال