Jaunpur news : किसानों से वादा कर भूल जाती हैं सरकारें, पार्टी के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@लक्ष्मण कुमार चौधरी
नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह जौनपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिल्ली पहुंच गए, उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करते हुए चुनाव को लेकर चर्चा किया। अशोक सिंह ने अगले चरण में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों में जोश भरा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी बड़ी ही दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बगैर हमारे पार्टी के किसी की सरकार नहीं बनने वाली है। 
मीडिया द्वारा जौनपुर लोकसभा के माहौल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर में न तो भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा और न ही सपा-बसपा का, जौनपुर की जनता सबको जानती है और इस बार जौनपुर की जनता हमारी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी से जाकर नामांकन दाखिल किया, क्योंकि हम ये बताना चाहते थे कि किसान आज भी इसी हालत में है और किसानों से वादा करने वाले लोग भूल जाते हैं, हम किसानों के साथ है और किसान हमारे साथ आज हर घर में चाहे वो बड़ा परिवार हो या छोटा सब किसान है। 


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال