Jaunpur news : SVKP केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ संपन्न, कार्यालय से विपक्षियों पर जमकर राष्ट्रीय अध्यक्ष।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने जौनपुर में केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया, इस मौके पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोग कांग्रेस पार्टी में मलाई खाए, भ्रष्टाचार किया और अब उन्हीं लोगों को भाजपा अपने साथ लेकर जौनपुर की जनता को ठगने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार करने के बाद वह यहां पर भी भ्रष्टाचार करने के लिए आए हैं। जनता उनके साथ नहीं है और इस चुनाव में उन्हें शिकस्त खानी पड़ेगी। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीकला का टिकट कटने के बाद बसपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने पांच वर्ष तक कुछ नहीं किया है। सपा के प्रत्याशी बाहरी हैं उनके आंतरिक कलह से गुजरना पड़ रहा है। जौनपुर लोकसभा की जनता मेरी ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। मैं किसान का बेटा हूं और मैं जौनपुर में रहकर ही सबकी समस्याएं देखी है, समझी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने काम करुंगा। 
उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से एकमात्र प्रत्याशी हूं जिसे जनता से अभूतपूर्व प्रेम मिल रहा है। जनता का ऐसे ही प्रेम मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। शाहगंज, बदलापुर, सदर आदि विधानसभा क्षेत्रों में मैं भ्रमण कर रहा हूं लोगों से मिल रहा हूं उनका दुख दर्द मैं अच्छे से समझ रहा हूं। उनका प्यार भी मुझे मिल रहा है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम करने वाली पार्टी को अब जड़ से उखाड़ फेंकना है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान लोग दूर-दूर से आए थे। काफी संख्या में मौजूद सदर लोकसभा की जनता, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال