Jaunpur news : जौनपुर की दोनो सीट पर सपा का कब्जा जौनपुर से बाबूसिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज चुने गए सांसद।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

REPORTED BY : डॉ. दशरथ यादव 
EDITED BY : लक्ष्मण कुमार चौधरी

जौनपुर न्यूज़ :  लोकसभा के चुनाव में जनपद जौनपुर की दोनो संसदीय सीट 73- जौनपुर और 74-मछलीशहर पर सपा ने कब्जा कर लिया है ल, जौनपुर संसदीय सीट पर सपा के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 99335 मोतो से पराजित करते हुए जौनपुर संसदीय सीट पर कब्जा कर लिया है। मतगणना के बाद बाबूसिंह कुशवाहा को 509130 मत मिले तो वहीं कृपाशंकर सिंह को 409795 मत मिले है। बता दें कि वहीं पर बसपा के श्याम सिंह यादव 1,56,691 मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे है। मतदान के समय कुल 10,99,223 मत पड़े और गणना भी वैध मिले 1096170 मतो की गणना हुई है।

बताते चलें कि इसी तरह मछलीशहर सीट पर भी सपा ने अपना कब्जा जमाते हुए भाजपा से ये सीट छीन लिया है। यहां पर सपा ने केराकत विधायक तुफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को चुनावी मैदान में उतारा, प्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के निवर्तमान सांसद वीपी सरोज को 35313 मतो से पराजित करते हुए सपा का परचम लहराया है। यहा पर सपा की प्रिया सरोज को 4,49,096 मत मिले और भाजपा के वीपी सरोज को 413757 मत मिले है। बसपा के कृपाशंकर सरोज 1,56,680 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बसपा दोनों संसदीय क्षेत्र के चुनावों में तीसरे स्थान पर रही।
बता दें कि विगत 2019 के चुनाव में भी वीपी सरोज चुनाव हार चुके थे लेकिन सत्ता और प्रशासन ने मिलकर 182 वोटो से जीत दिलाते हुए लोकसभा में जानें का पर्चा दे दिया था लेकिन पांच साल लगातार वीपी सरोज ने आग बरसाया,विकास कार्यो से कोई नाता नही रहा जिसका परिणाम रहा कि 2024 में जब पुनः मैदान मे आये तो जनता ने सबक सिखा दिया और हरा कर घर वापस कर दिया। यह भी बता दें कि 2019 के चुनाव में जौनपुर संसदीय सीट से सपा बसपा के गठबंधन पर श्याम सिंह यादव बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और सपा के सहयोग से लोकसभा पहुंच गये पांच साल तक इनके भी कार्य से आवाम नाराज रही, ढाँढवारा कला के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जब काम के लिए कहा तो उन्होंने एक काम नही किये। नाराज जनता ने इन्हे तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। जो भी हो तमाम सर्वे को फेल करते हुए जनता ने जौनपुर की दोनो संसदीय सीट पर सपा की जीत दर्ज करा दिया है। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त किया है।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال