रिपोर्ट- विनोद कुमार रजक लखनऊ
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की तबीयत खराब होने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बुधवार की देर शाम तक विशिष्ट जनों का तांता लगा रहा।
शैलेंद्र यादव को पित्त की थैली में समस्या थी, जिसका ऑपरेशन लखनऊ के मेदांता अस्पताल में किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल में पहुंचे प्रमुख व्यक्तियों में निषाद पार्टी के विधानमंडल दल के नेता और शाहगंज विधायक रमेश सिंह शामिल थे। उन्होंने पूर्व मंत्री से मिलकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की मंगलकामनाएं दी।
इसके अलावा, उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी ली और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर अन्य विशिष्टजन भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे सपा विधायक रागिनी सोनकर (मछली शहर), केराकत विधायक तुफानी सरोज, ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर, मड़ियाहूं की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव
विशिष्ट जनों ने पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
-