खुटहन। स्थानीय बीआरसी पर सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। इस बार सभी पदों पर मात्र एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव तथा पर्यवेक्षक जिला मंत्री रवि चंद्र यादव ने उन्हें निर्विरोध घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
● नवगठित कार्यकारिणी-
-
ब्लॉक अध्यक्ष – राजकुमार यादव
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – आलोक कुमार यादव
-
संयुक्त मंत्री – विवेक कुमार यादव
-
कोषाध्यक्ष – मोतीलाल यादव
-
मंत्री – दिलीप कुमार यादव
● जिलाध्यक्ष का संबोधन-
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ल ने कहा कि संगठन ही कर्मचारियों की रीढ़ है। कर्मचारियों के शोषण को रोकने और उनके अधिकारों की लड़ाई संगठन ने हमेशा लड़ी है। समय-समय पर सरकारों ने काले कानून लागू किए, लेकिन संगठन के संघर्ष से हमेशा निजात मिली है और आगे भी मिलेगी।
● नवनिर्वाचित अध्यक्ष का वक्तव्य-
ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की नौकरी सरकार के नए कानून से खतरे में पड़ी है। यह पहला अवसर नहीं है, पहले भी ऐसे तानाशाही आदेश आए, लेकिन संगठन के संघर्ष के आगे सरकार और विभाग को झुकना पड़ा। हम आगे भी शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे।
● सम्मान व उपस्थिति-
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, जिला संगठन मंत्री राकेश यादव, तहसील प्रभारी रमाकांत यादव, अरविंद यादव, प्रभाकर यादव, रामचंद्र यादव, सुधीर यादव, अन्त लाल, आशीष यादव, नवीन शर्मा, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
● कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनोद कुमार ने किया।
-