REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर में दूल्हे की हत्या, बारात लेकर जा रहा था, नकाबपोश बदमाशों ने कार रोक कर किया अंधाधुंध फायरिंग।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण चौधरी जौनपुर

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान एक दुखद घटना हुई। नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 21 वर्षीय दूल्हा आजाद की मौत हो गई।

आजाद, जो बडऊर गांव निवासी रामलखन का पुत्र था, अपनी बारात लेकर बीबीपुर गांव जा रहा था। बारात में खुशी का माहौल था और बैंड-बाजा बज रहा था। जब बारात मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।

हमलावरों ने दूल्हे की कार को घेरकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही बारात में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दूल्हा आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में ही गिर पड़ा।

परिजन उसे तुरंत खेतासराय के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, लेकिन हमले का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status