REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : शाहगंज-सदर बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- मोहम्मद वाकिब

जौनपुर। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए शाहगंज विधानसभा क्षेत्र (365) और जौनपुर सदर के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली बसों, वैन, ई-रिक्शा सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के SI राजेश सिंह और दीवान संदीप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ किया। टीम ने स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन, वाहन की नंबर प्लेट, चालक की वर्दी, हेल्पलाइन नंबर, ओवरलोडिंग समेत अन्य आवश्यक मानकों की जांच की।

● कई स्कूलों के वाहन जांच के दायरे में

अभियान के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों से जुड़े वाहनों की भी जांच की गई। इनमें आसमा इंटर कॉलेज, मून इंटर कॉलेज और कूबा इंटरनेशनल स्कूल समेत क्षेत्र के अन्य विद्यालय एवं कॉलेजों के वाहन शामिल रहे। पुलिस टीम ने विशेष रूप से यह देखा कि स्कूली वाहनों में बच्चों की संख्या निर्धारित क्षमता के अनुरूप है या नहीं। इसके साथ ही चालक और सहायक का सत्यापन तथा वाहन से संबंधित जरूरी कागजात भी जांचे गए।

● नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जांच के दौरान जिन वाहनों में चालक या सहायक का सत्यापन नहीं पाया गया अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी चालान, वाहन सीज करने सहित नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान से स्कूली वाहनों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ऐसे वाहनों का ही इस्तेमाल करें, जिनमें जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा हो।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status