न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
शाहगंज, जौनपुर जिले के सभी क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं शाहगंज विधानसभा क्षेत्र (365) के शैलेंद्र यादव ललई की ओर से आगामी 22 नवंबर, रविवार को मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे बजरंग पेट्रोल पंप के बगल में पखनपुर मोड़ पर होगा।
आयोजक के अनुसार, जयंती समारोह में मुलायम सिंह यादव के विचारों, सिद्धांतों एवं आदर्शों को याद करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों की सहभागिता से जयंती समारोह मनाया जाएगा।
● निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिलेगी चिकित्सा सुविधा- जयंती समारोह के बाद विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की जांच तथा निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
आयोजक शैलेंद्र यादव ललई ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती समारोह में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-
