न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और सोखा होने का दावा कर एक महिला को डराने तथा उससे रुपये और कीमती सामान लेने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफर हुसैन (37) पुत्र अंसार हुसैन, निवासी बड़ागांव, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
बीमारी और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर रुपये लेने का आरोप- पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर 2026 को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने शाहगंज थाने में लिखित आरोप लगाते हुए बताया कि तांत्रिक सफर हुसैन की मुलाकात रौजा बड़ागांव में हुई थी।
आरोप है कि आरोपी ने महिला के बेटे की बीमारी और घर पर तंत्र-मंत्र किए जाने का भय दिखाकर उससे एक लाख रुपये नकद और कीमती सामान ले लिया,बेटा ठीक नही तो पैसा वापस मांगने लगी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करता था और परिवार को जान से मारने व भूत प्रेत कर देने की धमकी देता था जिससे अजीज आकर महिला ने थाना शाहगंज में शिकायत की शिकायत के आधार पर थाना शाहगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 308(5), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 17 नवंबर को आरोपी सफर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20,000 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-
