Jaunpur news : NDA और INDIA गठबंधन के झूठे दावों की निकलेगी हवा, दिल्ली से लौटने के बाद बूथ अध्यक्षों में भरा जोश।

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : देश की राजधानी दिल्ली से पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने के बाद वापस जौनपुर पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक होटल में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्षों से चुनाव प्रचार से संबंधित जानकारी हासिल की और बेहतर तरीके से अपने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिए गये।
बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भले ही समाज विकास क्रांति पार्टी नई है लेकिन ये नई पार्टी ही नई क्रांति लाएगी, जनता का साथ भी हमें मिल रहा है और लोग उम्मीद भी हमसे लगाए है कि हम अन्य दलों की तरह उन्हें ठगने का नहीं बल्कि उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा, सपा और कांग्रेस के सारे झूठे दावे की हवा निकलने वाली है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोगों को भी भाजपा ने ठगा है और मैं जौनपुर का होने के कारण यही से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करूंगा।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال