Jaunpur news : 28 वर्षीय शादी शुदा युवती को गांव के 20 वर्षीय युवक से था प्रेम संबंध, दोनो ने जहर ईहलीला किया समाप्त।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट - मोहम्मद वाकिब स्टेट हेड यूपी
यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को 28 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी, इस घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया. दोनों का गांव का देवर भौजाई का रिश्ता था, बता दें कि दोनो में कुछ दिनों से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।
ऊक्त गांव की 28 वर्षीय महिला दो बच्चों की माँ थी, उसका पति किसी प्रकार नौकरी करके घर की रोजी रोटी चला रहा है। महिला का अपने पड़ोस के 20 वर्षीय युवक से पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध चल था। दोनो पहले तो चोरी-चोरी मिलते थे। परंतु इधर कई महीनों से खुलकर मिलने लगे थे। दोनो के सम्बन्धो को लेकर कई बार परिवार के लोगो में झगड़ा हो चुका था। लगातार पति के मना करने के बाद भी महिला अपने प्रेमी युवक से मिलना नही छोड़ रही थी। जिससे उसका पति भी काफी परेशान हो उठा था, महिला तथा युवक एक दूसरे के बिना नही रह पाते थे। बताया जाता है की बुधवार की शाम को महिला तथा युवक लगभग सात बजे शाम को जहर खा लिए। दोनो की हालत बिगड़ने लगी, दोनो के परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, वहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में बाबतपुर के पास युवक की मौत हो गयी। उसे लेकर उसके परिजन वापस घर नही पहुंच पाए थे कि महिला की भी वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गयी।दोनो का शव रात को लगभग दो बजे घर पहुंच तड़के सुबह ही बिना पुलिस को सूचना दिये दोनो के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई सूचना नही मिली है।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال