Jaunpur news : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा महज दिखावा, बेटियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर न्यूज़ : यूपी के जौनपुर जिले में जब से अशोक सिंह मैदान में उतरे है तब से लगातार विपक्षी दलों पर हमला कर रहें है, लोग उनकी बातों पर अमल भी कर रहें है। बताते चलें कि विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ और सिर्फ दिखावा है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा में ही सारे दुष्कर्मी बैठे हुए हैं और उनको यह भाजपा पार्टी संरक्षण देने का काम कर रही है। भाजपा सरकार बलात्कारियों के बच्चों को टिकट देने का काम कर रही है,इतना ही नही प्रधानमंत्री खुद ऐसे नेताओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ लेकिन इन भाजपाइयों से बचाओ। यह बातें शुक्रवार को उन्होंने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही।
उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या भाजपा शासित प्रदेशों की सरकार हो यहां पर युवाओं की डिग्री महज शोपीस बनकर रह गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के नाम पर उनसे पकौड़े तलवाने की बात कही जा रही है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनके समर्थन से आने वाली सरकार में वह देश के गरीब, किसान, युवा, महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे ताकि उनको राशन की लाइन में नहीं बल्कि देश के विकास को आगे ले जाने में अहम योगदान देना हो।


-
और नया पुराने

Edited by- न्यूज़ अब तक


Youtube Facebook instagram Twitter-x image

Powerd by

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ads

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

نموذج الاتصال