REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एडवोकेट जितेंद्र यादव को दी बड़ी जिम्मेदारी।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट-@ मोहम्मद वाकिब स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
जौनपुर न्यूज़ : यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले एडवोकेट जितेंद्र यादव को सपा मुखिया एक जिम्मेदारी शौप दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने जितेंद्र यादव एडवोकेट को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनाया है, एडवोकेट जितेंद्र यादव जौनपुर जिले के करंजाकला विकास खंड के जंगीपुर कला गङैला के निवासी हैं। जितेंद्र यादव सर्वजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक व दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता भी हैं।
आपको बता दें कि जितेंद्र यादव कि समाजवादी पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका रही है और समय-समय पर वो समाजवादी पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने का काम करते रहे हैं। बातचीत में अधिवक्ता जितेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है वह पूरी निष्ठा, तन मन, धन से उसका निर्वहन करेंगे और पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे, जितेंद्र यादव को सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा नेता लालचंद यादव (लाले), भीम यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप प्रजापति ,मुकेश कश्यप ,दारा सिंह चौहान , पिन्दू विश्वकर्मा , लक्ष्मी शंकर  एवं हेमंत यादव आदि ने उन्हें बधाई दी।


-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status