REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : संगठन ही कर्मचारियों की रीढ़ : खुटहन में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, राजकुमार यादव अध्यक्ष बने।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

खुटहन। स्थानीय बीआरसी पर सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। इस बार सभी पदों पर मात्र एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने के कारण चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव तथा पर्यवेक्षक जिला मंत्री रवि चंद्र यादव ने उन्हें निर्विरोध घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

● नवगठित कार्यकारिणी-

  •  ब्लॉक अध्यक्ष – राजकुमार यादव

  •  वरिष्ठ उपाध्यक्ष – आलोक कुमार यादव

  •  संयुक्त मंत्री – विवेक कुमार यादव

  •  कोषाध्यक्ष – मोतीलाल यादव

  •  मंत्री – दिलीप कुमार यादव

उपाध्यक्ष पदआशा यादव, सुशील कुमार यादव, जंग बहादुर यादव, विवेकानंद यादव
संगठन मंत्री – सुषमा यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जय प्रकाश यादव, दिलीप रजक, बीरेंद्र कुमार बघेल, रामजी यादव
प्रचार मंत्री – सुशीला देवी, दयाशंकर यादव, संदीप कुमार यादव, विनय कुमार यादव, इन्दू बिन्द, राकेश यादव
लेखा लिपिक – मिठाई लाल यादव
लेखा परीक्षक – चंद्र देव यादव
मीडिया प्रभारी – कृष्ण कमल वर्मा
सोशल मीडिया प्रभारी – विश्वजीत यादव
संरक्षक – मेवा लाल यादव, सुभाष चंद्र यादव

● जिलाध्यक्ष का संबोधन-

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ल ने कहा कि संगठन ही कर्मचारियों की रीढ़ है। कर्मचारियों के शोषण को रोकने और उनके अधिकारों की लड़ाई संगठन ने हमेशा लड़ी है। समय-समय पर सरकारों ने काले कानून लागू किए, लेकिन संगठन के संघर्ष से हमेशा निजात मिली है और आगे भी मिलेगी।

● नवनिर्वाचित अध्यक्ष का वक्तव्य-

ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की नौकरी सरकार के नए कानून से खतरे में पड़ी है। यह पहला अवसर नहीं है, पहले भी ऐसे तानाशाही आदेश आए, लेकिन संगठन के संघर्ष के आगे सरकार और विभाग को झुकना पड़ा। हम आगे भी शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे।

● सम्मान व उपस्थिति-

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, जिला संगठन मंत्री राकेश यादव, तहसील प्रभारी रमाकांत यादव, अरविंद यादव, प्रभाकर यादव, रामचंद्र यादव, सुधीर यादव, अन्त लाल, आशीष यादव, नवीन शर्मा, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

● कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनोद कुमार ने किया।




-
और नया पुराने
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

 -------आपके अपनो की ख़बरें, इसे भी पढ़ें-------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status