REG. No- UP-38-0008143


Aligarh News : होटल में प्रेमी संग मना रही रंगरेलियां, पति ने पुलिस के साथ मारा छापा, रंगेहाथ गिरफ्तार।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल के कमरा नंबर-302 में एक महिला को उसके पति ने कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के दौरान होटल में काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

● पति को था लंबे समय से शक

जानकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी के व्यवहार पर पिछले कुछ समय से शक था। वह अक्सर घर से बाहर जाती थी और देर से लौटती थी। इसी कारण पति उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

शनिवार को पत्नी घर से निकली तो पति ने उसका पीछा किया। वह सीधे एक होटल पहुंची और वहां एक युवक के साथ कमरा लिया। इसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

● पुलिस के साथ होटल में छापा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति के साथ होटल के कमरे में छापा मारा। कमरे के अंदर महिला और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

●  पति ने सुनाई आपबीती

मीडिया से बातचीत में पति ने बताया, “साढ़े 3 साल पहले हमारी लव मैरिज हुई थी। लड़की खुद मेरे पीछे पड़ी थी। कहती थी कि मुझे तुम्हारा होना है, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। लेकिन अब वह अपने प्रेमी मृदुल उर्फ निखिल के साथ घूम रही है। मैंने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मुझे फंसाने के लिए उसने दहेज का केस भी कर रखा है, जबकि हमारी प्रेम शादी हुई थी और कोई लेनदेन नहीं हुआ था।”

● जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि युवक से भी पूछताछ जारी है। दोनों पक्षों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।







-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status