REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर


न्यूज़ अब तक आपके साथ सच के साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
डॉ० दशरथ यादव जौनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के द्वारा नगर के होटल रिवर व्यू में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 92 वीं जयंती भव्य समारोह आयोजित कर मनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके विचारों पर चलने का पुनः संकल्प लिया।
जनपद के कोने कोने से पीडीए समाज और बहुजन समाज के लोग मान्यवर कांशीराम साहब की फोटो हाथ में लेकर पैदल गाड़ियों से बड़ी
 संख्या में कार्यक्रम स्थल होटल रिवर व्यू पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने तथा संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मछलीशहर की लोकप्रिय विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया और आज हम जैसे लोग सांसद और विधायक बनकर शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों की आवाज़ उठा रहे लेकिन हम पीडीए (बहुजन समाज) को तभी अधिकार दिला पाएंगे जब सत्ता में हम हुक्मरान होंगे जिसके लिए पीडीए समाज, बहुजन समाज को अखिलेश यादव के साथ एकजुट हो कर आना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आज मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर हम सभी को उनके उद्देश्यों बहुजन समाज (दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक) को शिक्षित, संगठित और जागरूक करना है और एकजुट होकर सत्ता प्राप्त करना है पीडीए सरकार बनाना है।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, दीपचंद राम, विवेक रंजन यादव, सुशील दुबे, महेंद्र यादव, सुरेश यादव हवलदार चौधरी, साहबलाल गौतम, अमित गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल,राजेंद्र यादव टाइगर, उमाशंकर पाल, डॉ सरफराज़ , महेंद्र यादव नैपाल, डॉ जंगबहादुर यादव, गामा सोनकर, कमलेश यादव लाल मोहम्मद राईनी, आनंद गुप्ता, श्यामनारायण बिंद, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शकील अहमद, भूपेश पाण्डेय, मालती निषाद, राहुल त्रिपाठी,  गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, ऋषि यादव,विकास यादव, विनय जी, रविन्द्र मौर्य, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, अमजद अंसारी, ताज मोहम्मद सहित हजारों की संख्या में हाथों में मान्यवर कांशीराम साहब की फोटो लिए पीडीए समाज के लोग और सपाजन उपस्थित रहे।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status