न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव निवासी दीपक यादव (28) के सेवई नाले में डूबने की सूचना है। घटना के बाद से उसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक यादव मंगलवार दोपहर अपने गांव के पांच दोस्तों के साथ शेरपुर गांव स्थित सेवई नाले के बंधे पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि उस समय नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद दीपक ने पानी में छलांग लगा दी। बंधे के नीचे पानी का तेज टकराव होने के कारण वह असंतुलित हो गया और डूबने लगा।
साथ में मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पुलिस द्वारा पानी का बहाव रुकवाया गया है, ताकि पानी कम होने पर दोबारा तलाश तेज की जा सके।
फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। दीपक यादव तीन बहनों में अकेला था एक बहन की शादी केवल हुई है और बहने अभी बाकी है,पिता रोजी रोटी के सिलसिले में शहर रहते है। बहन ने बताया कि दीपक प्रयागराज रहकर पढ़ाई लिखाई करता था कुछ महीने पहले घर आया था।
Tags
जौनपुर न्यूज़
-
