रिपोर्ट- डॉ० दशरथ यादव जौनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर महान समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी आंदोलन के प्रणेता की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, सदर चुंगी अलफस्टीनगंज, जौनपुर में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वक्ताओं को संबोधन हेतु आमंत्रित किया।
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि की विचारधारा समता, सामाजिक न्याय और समाजवाद पर आधारित है, जो आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, पीडीए के अधिकारों तथा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए समर्पित किया। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष को मुख्यधारा में लाया। उनका उद्देश्य पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना था। उन्होंने ‘चौखंभा राज्य’ की अवधारणा प्रस्तुत की थी।
उन्होंने आगे कहा कि आज का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए संकल्पित है और वह दिन दूर नहीं जब समाजवादी विचारधारा पर आधारित सरकार देश और प्रदेश में स्थापित होगी तथा समतामूलक समाज की स्थापना कर के सपनों को साकार किया जाएगा।
जयंती समारोह को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिवगण हिसामुद्दीन शाह, राजेश यादव, सुशील दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव, रमापति यादव, जिला उपाध्यक्षगण महेंद्र यादव, महेंद्र यादव नैपाल, हीरालाल विश्वकर्मा, पूर्व प्रत्याशीगण सुश्री पूनम मौर्य, ऊषा जायसवाल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लाल मोहम्मद राईनी, रजनीश मिश्र, नंदलाल यादव, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, बी.एल. भारती आदि ने संबोधित करते हुए को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्षगण राजमूर्ति सरोज, राहुल यादव, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण विकास यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, अलमास सिद्दीकी, दीपक विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्षगण रामजतन, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, सूर्यभान यादव, विधानसभा महासचिव तौफीक अहमद, संजय, गौतम, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया, दिनेश यादव फौजी, रवि यादव, अरविंद यादव, दीपक यादव पप्पू जमैथा, अमित गौतम, कमलेश चंद, आसिफ शाह, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, विनय, विश्वनाथ एडवोकेट, राजेश यादव, सोनी सेठ सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर एवं की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए जफराबाद विधानसभा के युवा नेता अभिषेक प्रजापति ने अपने साथियों सहित जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
-
