REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur News : हर पीड़ित PDA समाज का सदस्य है और समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ है: राकेश मौर्य


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
डॉ० दशरथ यादव जौनपुर

बीते दिनों मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी श्री ललई यादव की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल, ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक मल्हनी लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी, युवा नेता धीरज बिंद सहित अन्य नेता शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

इस दौरान ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक लकी यादव और पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि हर पीड़ित PDA समाज का सदस्य है और समाजवादी पार्टी तन-मन-धन से हर पीड़ित के साथ खड़ी है तथा उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

उक्त अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, मनोज कुमार मौर्य, क्षेत्रीय सभासद कृष्णा यादव, समाजवादी युवजन सभा के ज़िलाध्यक्ष अशोक यादव, एसपीओ अशोक यादव, प्रिंस यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस संबंध में जानकारी ज़िला महासचिव आरिफ हबीब द्वारा दी गई।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status