न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर
धर्मापुर (जौनपुर)
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के छबीलेपुर लखनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधिवक्ता पर हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता आनंद कुमार ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने गांव स्थित एक निजी एकेडमी में फायर फाइटिंग मशीन लगवा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही राज, कौशल, सहाना, अंजू, सैदुन देवी और साक्षी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की और गेट पर ही उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर मौजूद मजदूरों व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
● जमीन विवाद में मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
चंदवक (जौनपुर)।
थाना क्षेत्र के महुली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवतियों समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित सुरेश राम के अनुसार, गुरुवार शाम को सीमा, रीमा, आशीष और संजय ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद शुक्रवार को घर लौटे पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
