REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु बैठक संपन्न, योजनाओं की प्रगति क हुईी समीक्षा।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर

जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस दौरान ‘निवेश मित्र पोर्टल’ के माध्यम से उद्यमियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन किए गए अधिकांश आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं—जैसे विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, जल निकासी, हाईमास्ट लाइट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग—पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों ने अवगत कराया कि अधिकांश कार्य प्रगति पर हैं और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।

इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनपद में उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण बनाए रखा जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status