REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा ये एयरपोर्ट।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार रजक लखनऊ
उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा , जेवर का लोकार्पण किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।

एयरपोर्ट की प्रारंभिक क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष है, जबकि कार्गो क्षमता प्रारंभ में 2.5 लाख टन है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 15 लाख टन तक किया जाएगा।

से जनपद जौनपुर को भी अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी। साथ ही स्थानीय उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी, निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status