REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर में शिक्षक पर दो जगह एक साथ ड्यूटी का आरोप, जांच की मांग रिपोर्ट प्रेषित।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी

जनपद जौनपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रधानाध्यापक पर एक ही समय में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, प्राथमिक पाठशाला लमहन विकास खंड महाराजगंज के प्रधानाध्यापक राधेश्याम निषाद पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य संस्थान में भी अध्यक्ष पद का कार्य कर रहे है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 21 नवंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे वे एक तरफ अपने विद्यालय में उपस्थित थे, जबकि उसी समय निपावराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बद्दूपुर (विकास खंड सुजानगंज) की कार्यवाही प्रबंध समिति की अध्यक्षता भी कर रहे थे। इसी प्रकार 6 दिसंबर 2022 और 29 नवंबर 2023 को भी सामान्य सभा की बैठकों में अध्यक्षता करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि 3 सितंबर 2024 को भी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय का शिक्षण कार्य छोड़कर सहायक निबंधक चिट्स एंड फर्म सोसाइटी में फर्जी अध्यक्ष होने का शपथ पत्र प्रस्तुत करने पहुंचे थे।

शिकायतकर्ता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि न्याय नहीं मिला तो मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

शिकायत के साथ संबंधित बैठकों की कार्यवाही और शपथ पत्र की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।


विद्यालय समिति की बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, 30 सदस्य रहे उपस्थित-

42 में से 30 सदस्यों की मौजूदगी में कोरम पूरा, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

शाहगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के ग्राम बुढ़ूपुर सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय समिति की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 29 नवंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्री राधेश्याम निषाद ने की।

बैठक में कुल 42 सदस्यों में से 30 सदस्य उपस्थित रहे, जिससे बैठक का कोरम पूर्ण हुआ। इस दौरान प्रस्ताव संख्या-1 के तहत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया गया।

प्रबंधक द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए पुष्टि प्रदान की।

बैठक में अन्य कोई प्रस्ताव प्रस्तुत न होने के कारण कार्यवाही को अगली बैठक तक के लिए समाप्त कर दिया गया।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status