REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे के साथ समानता एवं ज्ञान दिवस के रूप में हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- डॉ० दशरथ यादव जौनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ समता समानता एवं ज्ञान दिवस के रूप में ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज जौनपुर में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई।
इससे पूर्व प्रातः 10 बजे बड़ी संख्या में ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपाजन नगर के अंबेडकर तिराहा निकट ज़िलाधिकारी आवास अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा बाबासाहब अमर रहे, बाबा तेरा मिशन अधूरा - पीडीए समाज करेगा पूरा, जय भीम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
तत्पश्चात ज़िला कार्यालय पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने विचार गोष्ठी आयोजित किया उपस्थित सपाजनों ने बाबासाहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का पुनः संकल्प लिया।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के समता समानता एवं सामाजिक न्याय का संदेश दिया तथा शिक्षा के प्रति विशेष रूप से शोषित, वंचित समाज को जागरूक कर शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया।
आज भी उनके द्वारा बनाए संविधान में समता समानता एवं सामाजिक न्याय का इंकलाब बुलंद है।
लेकिन आज देश में सामंती सरकार बाबासाहब के संविधान को कमज़ोर कर सामंती सोच को लागू कर रही है।लेकिन समाजवादी पार्टी और पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए समाज बाबासाहब के विचारों पर चलकर संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करते हुए उनके मिशन को पूरा करेंगे।
बाबासाहब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हैं।

विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिव गण हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपचंद राम, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल हीरालाल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, अनवारूल हक गुड्डू, ऊषा जायसवाल, डॉ शबनम नाज़, मालती निषाद, यादवेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी लालचंद यादव लाले, पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद, सैय्यद आरिफ, वीरेंद्र यादव, गुलाब यादव, अजय मौर्य, शकील मंसूरी, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, दीपक विश्वकर्मा, ज़िला सचिव अफ़रोज़ हुसैनी, फिरोज़ अहमद पप्पू, अनुज दुबे, अशफाक मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, पूनम यादव, पिंकी साहू, सुशीला यादव, सुशील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, चंद्रशेखर यादव, आसिफ शाह, नगर महासचिव मुकेश यादव, अजय त्रिपाठी, मुकेश यादव, बुद्धिराम यादव, कैलाशनाथ प्रजापति, मोहम्मद अफाक, सिराज दरोगा, विनोद यादव, रविन्द्र मौर्य , अमजद अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
अंत में सदर विधानसभा क्षेत्र जौनपुर के ग्राम संदहां पोस्ट मानीकलां जौनपुर निवासी समाजवादी पार्टी मेंहरावाँ सेक्टर प्रभारी राजबहादुर यादव की बिजली के करंट से आकस्मिक दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।


-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status