REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur News : भीषण गर्मी में बदहाल हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन, बिजली और AC बंद होने से मरीज बेहाल है

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी

खुटहन (जौनपुर) सोमवार

भीषण गर्मी और बढ़ती बीमारियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था ठप होने, इनवर्टर खराब रहने, फ्रिज बंद पड़े होने तथा कई महीनों से एसी खराब रहने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में बिजली न रहने से मरीज घंटों गर्मी और उमस में परेशान दिखाई दिए। सबसे अधिक समस्या ब्लड जांच केंद्र में देखने को मिल रही है, जहां एसी बंद होने और फ्रिज काम न करने से जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों की जांच की जाती है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पताल में सफाई कर्मियों की कमी के कारण साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है। कर्मचारियों को स्वयं सफाई कर कार्य करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल स्टाफ को सहयोगी बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और खराब बिजली व्यवस्था के बावजूद कर्मचारी लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए, खराब पड़े एसी, इनवर्टर और फ्रिज को जल्द ठीक कराया जाए तथा जांच केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और जांच व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status