REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल।

( दाएं भजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति बाएं अधिवक्ता सुरेंद्र प्रजापति )

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी

Jaunpur में भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष के बीच कथित विवाद का मामला सामने आया है। प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

मामला भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी जौनपुर मंडल प्रभारियों की सूची से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सूची में प्रजापति समाज के एक भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया। इसे लेकर प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि “क्या प्रजापति समाज सिर्फ दरी बिछाने के लिए है?” उन्होंने भाजपा संगठन पर समाज की लगातार उपेक्षा और भेदभाव का आरोप लगाया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने लगा, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। वायरल ऑडियो में कथित रूप से कहा गया है कि —
“ठाकुर-ब्राह्मण के ऊपर चढ़कर जिला अध्यक्ष बना हूं, ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं। बड़ी-बड़ी हस्तियां पीछे लगी थीं। ज्यादा उड़ोगे तो ठीक कर दूंगा, लात-घूसों से मारूंगा।”

ऑडियो में यह भी कथित रूप से कहा गया कि —
“तुम समाजवादी पार्टी के हो, भाजपा की कोई जानकारी नहीं है। तुम्हारे कहने से न मैं जिलाध्यक्ष बना हूं और न कोई मंडल प्रभारी बनेगा। मेरे खिलाफ सोच-समझकर बयान दिया करो।”

इतना ही नहीं, खबर प्रकाशित करने वाले एक पत्रकार के लिए भी कथित रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने और “दिमाग सही रखने” की चेतावनी देने की बात सामने आई है।

इस मामले को लेकर सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 21 मई को सुबह करीब 8:15 बजे वह दीवानी न्यायालय जौनपुर में मौजूद थे, तभी भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने फोन कर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। मामले की सूचना लाइन बाजार थाना पुलिस को भी दिए जाने की बात कही गई है।

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि —
“उसे जो गाली दिया था उसी का ऑडियो वायरल हो रहा है। गुस्सा लगता है। 5-7 साल से मेरे पीछे पड़ा था सुरेंद्र प्रजापति। उसे जानबूझकर गुस्सा लगने पर गाली दिया। उसे समझा दिया हूं।”

इधर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने कहा कि —
“इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में गाली-गलौज और धमकी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की कोई बात आती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।”

ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर भाजपा जिलाध्यक्ष की आलोचना भी शुरू हो गई है। कई लोग इसे सत्ता का अहंकार बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रजापति समाज के अपमान का मुद्दा उठाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status