REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur News : खुटहन SBI शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने क्षेत्रीय कार्यालय से की कार्रवाई की मांग।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

खुटहन, जौनपुर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की खुटहन शाखा के शाखा प्रबंधक पर एक ग्राहक ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने क्षेत्रीय कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक, जौनपुर को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ, निवासी ग्राम शाहमऊ, थाना खुटहन, तहसील शाहगंज, जनपद जौनपुर ने आरोप लगाया है कि उनके पिता विश्वनाथ ने भारतीय स्टेट बैंक खुटहन शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण लिया था। शिकायत के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व ऋण खाता बंद हो चुका है तथा उनके पिता का भी निधन हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनके खाते पर बैंक का बंधक (बैंक चार्ज) अब तक नहीं हटाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में वह कई बार शाखा प्रबंधक से मिल चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि 10 जून 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे जब वह पुनः बैंक पहुंचा तो शाखा प्रबंधक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा बैंक से बाहर जाने के लिए कहा। साथ ही बंधक न हटाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने क्षेत्रीय कार्यालय से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए शाखा प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा उसके खाते से संबंधित समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में शाखा प्रबंधक का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


रिपोर्ट : लक्ष्मण चौधरी
न्यूज़ अब तक आपके साथ



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status