REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur News : जमीनी विवाद में मारपीट व शादी से पहले अंजाम भुगतने की धमकी,पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।

न्यूज़ अब तक आपके साथ

देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी

खुटहन, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव का मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज व घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत खुटहन थाने में की गई है।

पीड़ित राज कश्यप व उनकी मां ने बताया कि 11 जून 2026 को समय करीब 1:12 बजे जमीनी विवाद की रंजिश में पैमाइश का खूंटा उखाड़ देने के संदेह को लेकर विपक्षी पोरस कश्यप, पिंटू कश्यप, कान्हा कश्यप, अमित कश्यप और अंकित कश्यप एकजुट होकर मारने-पीटने के लिए उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि 19 जून को शादी है, शादी नहीं होने देंगे और उससे पहले जान से मारकर खत्म कर देंगे।

पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत खुटहन थाने में की। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर जाकर किसी भी वाद-विवाद या घटना को अंजाम देने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर 13 जून को तिलक समारोह का कार्यक्रम है और उसके बाद 19 जून को शादी का कार्यक्रम निर्धारित है। धमकी और लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए परिवार डरा-सहमा हुआ है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है ताकि तिलक एवं शादी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status