REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

खुटहन, जौनपुर | 05 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन, तिघरा, खुटहन (जौनपुर) द्वारा एस.एस.आर. एम.इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पर्यावरण विषयक एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण की वर्तमान स्थिति, भविष्य में इसके संरक्षण की संभावनाओं तथा पर्यावरण सुधार के विभिन्न उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने कहा कि “पेड़ हैं तो जीवन है।” उन्होंने बताया कि वृक्षों से हमें फल, फूल, छाया तथा सूख जाने पर लकड़ी प्राप्त होती है। साथ ही वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फैकल्टी दीपांजलि यादव ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर अपने घर से शुरुआत करें तथा कम से कम एक पड़ोसी को भी प्रेरित करते हुए उनसे एक पौधा अवश्य लगवाएं।

फैकल्टी श्री राम नारायण पाल ने भी संकल्प लिया कि वे अपने घर जाकर एक पौधा स्वयं लगाएंगे तथा एक पौधा अपने पड़ोसी से भी लगवाएंगे।

इसी क्रम में वंदना पाल, श्रीमती फातिमा तथा श्री राजनाथ यादव ने भी अपने साथ-साथ अपने दो पड़ोसियों के घरों में एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के निदेशक श्री सैयद मोहसिन रजा ने सभी उपस्थित लोगों को अपने संकल्प को पूरा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं भी कम से कम 25 पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज हर तरफ एयर कंडीशनर, वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ चुका है। ऐसे में पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाना ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी अधिक से अधिक पौधरोपण करें तथा अपने सगे-संबंधियों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर मुस्कान, निशा, रहनुमा, स्वाति, जूही, अनिशा, सीमा, विशाल, रीतीष, ऑन मोहम्मद, सुभाष, प्रियंका पाल, गरिमा सिंह, श्वेता, अंजलि, ममता यादव, अमृता, शिवांगी, विकास यादव, मोहम्मद अशरफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

● सैयद मोहसिन रजा
अध्यक्ष, मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status