REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : किसान, छात्र आंदोलनों के बाद अब व्यापारियों के आंदोलन की चेतावनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु का बड़ा बयान।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी

जौनपुर। किसान आंदोलन और छात्र आंदोलनों के बाद अब व्यापारियों के बड़े आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने खुले मंच से दावा किया कि यदि व्यापारियों का आंदोलन शुरू हुआ तो यह पूरे देश में व्यापक स्तर पर होगा और अब तक के सबसे प्रभावशाली आंदोलनों में शामिल हो सकता है।

यह बयान उन्होंने जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार में आयोजित एक स्वागत एवं सम्मान समारोह के दौरान दिया। समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवमनोनीत प्रांतीय मंत्री विनोद सेठ के सम्मान में उनके समर्थकों एवं व्यापार मंडल की ओर से किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा एवं व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए पटैला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पुलिस द्वारा कथित उत्पीड़न के साथ-साथ ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों से छोटे व्यापारियों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि जब से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रोजमर्रा की छोटी-छोटी वस्तुएं आसानी से उपलब्ध होने लगी हैं, तब से लाखों छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। कई दुकानों पर ताले लग गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार छिन गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बची हुई छोटी दुकानें भी बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगी।

व्यापारियों की समस्याओं पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल मांग रखने से समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन की आवश्यकता है और यदि ऐसा आंदोलन शुरू हुआ तो उसका प्रभाव पूरे देश में दिखाई देगा।

उन्होंने मंच से व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

देखिए, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने मंच से आंदोलन का आगाज किया।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status