रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
खुटहन (जौनपुर)। जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद का मामला सामने आया है पीड़ित परिवार ने बताया कि इमामपुर गांव में आराजी नंबर 125, जो अब नया नंबर 249 में परिवर्तित है, का मुकदमा डीडीसी न्यायालय के यहां विचाराधीन है और यह मुकदमा लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है। फिर भी गांव के ही सुजीत वर्मा के द्वारा तथ्यों को छुपाकर सम्मानित पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं को गुमराह कर अधिकारियों पर नाजायज दबाव बनाकर उस पर नाली खुदवाने का योजना बनाया जा रहा है।
सुजीत वर्मा के द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है कि इस मामले पर कार्यवाही नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि माननीय न्यायालय ने अभी इस पर कोई निर्णय नहीं दिया है।
बताते चलें कि आराजी नंबर 125, जो नया नंबर 249 है, जोकि माताफेर बनाम रामपलट के नाम से डीडीसी के यहां मुकदमा लंबित है। पीड़ित छंगनलाल सोनी का आरोप है कि उनकी चकपरे की जमीन को धोखे से छेदीलाल वर्मा ने नाली में परिवर्तित करा दिया था। जिसे लेकर पीड़ित डीडीसी के यहां अपील किया था। बताया कि चकपरे की जमीन मुझे वापस किया जाए, जिस पर न्यायालय में विचार चल रहा है।
छेदीलाल वर्मा के पुत्र सुजीत वर्मा के द्वारा गुमराह करके बार-बार उस विवादित जमीन पर नाली खुदवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। छंगनलाल सोनी ने जिलाधिकारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि जब तक आराजी नंबर 125 का कोई माननीय न्यायालय के द्वारा सेकी निस्तारण न कर दिया जाए, तब तक उस पर किसी प्रकार का कोई काम न कराया जाए। सभी दस्तावेजों को जांच कर ही कोई कार्यवाही की जाय, जिससे न्यायालय की तौहीनी न हो।
-
