REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : गौरा गांव में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फं"दे से ल'टका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
Report- Lakshman Chaudhary

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार, 5 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार विश्वास विश्वकर्मा पुत्र राम आसरे विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार का शव उसके ही घर मे फंदे से लटका दिखाई देने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से गांव में तरह तरह बातें चल रही है।

फिलहाल युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status