REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : महिला पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र, कार्यवाही नही हुई तो पुलिस उपमहानिरीक्षक से होगी शिकायत।

( पत्रकार ज्योति मौर्य )

न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर। जिले की महिला पत्रकार एवं अधिवक्ता ज्योति मौर्य ने दो लोगों के खिलाफ पीछा करने, अश्लील हरकत करने, बिना सहमति वीडियो बनाने, एडिटेड वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ये पता चलता है कि पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है तो आमजनमानस के साथ कैसा न्याय होता होगा। अगर कार्यवाही नही हुई तो दो दिन बाद पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी एवं पुलिस महानिदेशक तक कि जाएगी शिकायत।

( पुलिस उपमहानिरीक्षक- वैभव कृष्ण )

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ज्योति मौर्य जनपद जौनपुर की निवासी हैं और पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाती हैं। उनका आरोप है कि इसी वजह से कुछ लोग उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के साथ उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मान-मर्यादा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

ज्योति मौर्या ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच वह बाबा बर्फानी रेस्टोरेंट में अपने क्लाइंट के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उनके आरोप के मुताबिक, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनकी सहमति के बिना वीडियो बनाया। बाद में वीडियो को एडिट कर उनके रिश्तेदारों, परिचितों और समाज के लोगों के बीच प्रसारित करने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों के सामने उनके बारे में अमर्यादित टिप्पणियां की गईं।
पीड़िता का कहना है कि इन कथित घटनाओं से उन्हें मानसिक परेशानी और सामाजिक बदनामी का डर सता रहा है। उन्हें आशंका है कि एडिटेड वीडियो का दुरुपयोग कर उनकी छवि धूमिल करने तथा उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित करने की कोशिश की जा सकती है।

● सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच कराने की मांग- ज्योति मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में संबंधित रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, मूल वीडियो, एडिटेड वीडियो तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि जांच के दौरान किसी महत्वपूर्ण सबूत के नष्ट होने या उसमें बदलाव होने की आशंका न रहे।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया है कि इस मामले को लेकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया था और पुलिस चौकी पुरानी बाजार को सूचना दी थी। उनके अनुसार, इसके बाद भी अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष दोबारा अपनी शिकायत रखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।

● कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल- महिला पत्रकार ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाए और यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
फिलहाल, मामले में आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। आरोपित पक्ष का बयान भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status