REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : पत्रकार ज्योति मौर्या ने नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे और उसके साथी पर अश्लील हरकत, एडिटेड वीडियो बनाकर बदनाम करने का लगाया आरोप।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क अब तक आपके साथ
जौनपुर। जिले की एक महिला पत्रकार ज्योति मौर्या ने दो लोगों के खिलाफ कथित रूप से पीछा करने, अश्लील हरकत करने, एडिटेड वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र और पुलिस चौकी पुरानी बाजार को सूचना देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला पत्रकार का आरोप है कि जिले की जमीनी हकीकत और उसके विकास को जब लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया तो कुछ लोग उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखने लगे और इसी वजह से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष मनोरम मौर्या के बेटे विवेक मौर्या और उसके साथी जो बिजली विभाग में कार्यरत है मनीष राय नामक व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों से उन्हें मानसिक परेशानी और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि 9 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच महिला पत्रकार बाबा बर्फानी रेस्टोरेंट में अपने मुवक्किल/क्लाइंट के साथ बैठक कर बातचीत कर रही रही थीं। इसी दौरान आरोप है कि उपरोक्त संबंधित व्यक्ति वहां पहुंच गए आरोप है कि उनकी सहमति के बिना वीडियो बनाया गया और एडिट कर उसे उनके परिचितों तथा समाज के लोगों के बीच प्रसारित करने की धमकी दी गई।

महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि वीडियो के माध्यम से उन्हें बदनाम करने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे गंभीर और निंदनीय बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की कथित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

● पुलिस कार्रवाई पर निगाहें-  महिला पत्रकार ने कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उक्त आरोपियों के द्वारा एडिट वीडियो का ओरिजनल वीडियो का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है अब पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने, जांच की स्थिति और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status