REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : महराजगंज में युवक की बेरहमी से ईंट पत्थर से सिर कुंचकर हत्या, गांव में हड़कंप।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

महराजगंज (जौनपुर), 23 अगस्त 2025: सराय पड़री गांव में शुक्रवार रात 27 वर्षीय मनोज कुमार यादव की ईंट-पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पाही पर उनका लहूलुहान शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार, मनोज शुक्रवार रात घर से 500 मीटर दूर दोस्तों के साथ पाही पर पार्टी कर रहा था। उसकी भाभी प्रियंका ने भतीजे प्रदीप (14) को खाना पहुंचाने भेजा था। देर रात तक मनोज के न लौटने पर सुबह प्रदीप ने शव देखा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि मनोज शराब नहीं पीता था, लेकिन दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई और हत्या की।पुलिस के मुताबिक, कुछ माह पूर्व मनोज का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। रंजिश या प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण माना जा रहा है। मनोज चार भाइयों में सबसे छोटा था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके माता-पिता और दो भाई पहले ही गुजर चुके हैं।सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्ता, महराजगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चार थानों की फोर्स लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


-
और नया पुराने



 

Powerd by

ads

 -------आपके अपनो की ख़बरें, इसे भी पढ़ें-------



       
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status